तुर्कपट्टी। थानाक्षेत्र के बलडीहा गांव में सोमवार की रात एक युवक का उसके कमरे में फंदे से लटका शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया।
गांव निवासी सुभाष यादव के दो पुत्रों में से छोटा पुत्र 21 वर्षीय विकास यादव सोमवार की रात करीब नौ बजे भोजन कर अपने कमरे में सोने चले गए। सुबह आठ बजे तक जब वह सो करके नहीं उठा और उसके कमरे में कोई हलचल सुनाई नहीं दी, तो घर वाले मकान के पीछे की खिड़की से झांके तो हतप्रभ रह गए। विकास का शव एक गमछा के सहारे कमरे में फंदे से लटका मिला।
सूचना पर आई तुर्कपट्टी पुलिस फाटक तोड़कर शव को नीचे उतारा। इसके बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में एसओ संजय कुमार ने कहा कि पुलिस मौके पर गई थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने पर स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। संवाद