फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: हरिकेश लाइनमैन की हादसे में मौत के बाद पूरा बाजार स्तब्ध

विज्ञापन
 हरिकेश की फाइल फोटो।
विज्ञापन
-पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचते ही मची चीख पुकार
विज्ञापन

जौरा बाजार। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के जोकवा बाजार में हरिकेश गौड़ लाइनमैन की हादसे में मौत के बाद शनिवार को शव घर पहुंचने पर परिजनों की चीख पुकार और उमड़ी भारी भीड़ की आंखें नम हो गईं। इससे माहौल काफी गमगीन रहा। हरिकेश के अचानक मौत से सभी हतप्रभ थे काफी मिलनसार , हंसमुख स्वभाव के युवक की मौत से सभी आहत थे । चार भाइयों में तीसरे नंबर के हरिकेश गौड़ की एक पुत्री सोनम (12) तथा एक पुत्र यस कुमार (8) के है। स्थानीय बाजार निवासी मैनेजर गौड़ के तीसरे नंबर के पुत्र हरिकेश प्राइवेट लाइन बनाने का कार्य करते थे । जो बाजार सहित अगल बगल के क्षेत्रों में काफी लोकप्रिय थे ।
बताते चले कि शुक्रवार को चौरा थाना क्षेत्र के धुंवलिया मोड़ पर बाइक से फोर लेन सड़क पार करते समय बिहार के तरफ से आ रही कार ने टक्कर मार दी थी, जिससे बाइक पर सवार तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के जोकवा बाजार निवासी हरिकेश गौड़ (30) तथा दूसरे सोहांग निवासी रंजीत बरनवाल उर्फ लिटिल (50) गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इसमें इलाज के दौरान शुक्रवार की रात्रि में ही हरिकेश की मौत हो गई थी। दूसरे व्यक्ति का इलाज अभी चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को पीएम के बाद हरिकेश का शव घर पहुंचा। पहले से ही काफी संख्या में दरवाजे पर उमड़ी भीड़ व परिजनों की चीत्कार से माहौल गमगीन रहा। मौके पर जुटे रिश्तेदार और लोगों की मदद से अंतिम संस्कार कर दिया गया ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें