गोड़रिया। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के पडरौना-दुदही मार्ग पर बाइक की चपेट में घायल हुए साइकिल सवार की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई में जुटी है।थाना क्षेत्र के लोहरपट्टी टोला चिरकुटहा निवासिनी सविता देवी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके पति गोविंद 11 अगस्त को साइकिल से तिलक पट्टी चौराहे पर गए थे। वहां से आते समय में चिरकुटहा चौराहा के पास एक बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। संवाद