फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही ने चालक को थप्पड़ जड़ा

Mon, 06 Mar 2017 12:02 AM IST
कुशीनगर (ब्यूरो)
विज्ञापन
थप्पड़ जड़ा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिहार सीमा से सटे फोरलेन पर तरयासुजान थाना क्षेत्र की बहादुरपुर पुलिस चौकी पर तैनात सिपाहियों की मनमानी से वाहनचालक परेशान हैं। खाकी वर्दी का रौब दिखाकर कुछ सिपाही और चौकीदार दिन में ही बैरियर लगाकर अवैध रूप से वसूली कर रहे हैं। इसके चलते आएदिन मारपीट हो जा रही है। रविवार को भी चौकी पर तैनात एक सिपाही ने वसूली की रकम देने में हीलाहवाली कर रहे एक ट्रक चालक को थप्पड़ जड़ दिया। 
विज्ञापन


राष्ट्रीय राजमार्ग-28 की यूपी-बिहार सीमा पर तरयासुजान थाना क्षेत्र की बहादुरपुर पुलिस चौकी है। यह पुलिस चौकी वाहनचालकों से अवैध रूप से वसूली को लेकर कई बार चर्चा में रही है। बॉर्डर पर स्थित होने के कारण यहां तैनाती के लिए होड़ लगी रहती है। कुछ पुलिसकर्मी यहां वर्षों से बने हुए हैं। क्योंकि इस पुलिस चौकी के रास्ते रात में पशु तस्करी, छड़ और सीमेंट सहित मादक पदार्थों की तस्करी होती रहती है। 

पिछले कुछ दिनों से चौकी के सामने बैरियर लगाकर बड़े मालवाहकों के चालकों से प्रति गाड़ी 200 सहित बालू और अन्य वाहनों के चालकों से 600 प्रति गाड़ी वसूली की जा रही है। रविवार को यूपी से बिहार जा रहे युगुल किशोर सिंह नाम के एक ट्रक चालक ने रकम देने में आनाकानी की तो चौकी पर तैनात एक सिपाही ने उसे थप्पड़ जड़ दिया। इस क्षेत्र के लोगों ने उच्चाधिकारियों से अवैध वसूली बंद कराकर इसमें संलिप्त पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में एसपी राजू बाबू सिंह का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है। गोपनीय जांच कराकर इसमें संलिप्त पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें