फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सदस्यता अभियान में जिले को दिलाएं प्रथम स्थान : क्षेत्रीय अध्यक्ष

Thu, 12 Sep 2024 02:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। नगर पालिका अध्यक्ष के आवास पर बुधवार को भाजपा नेताओं की बैठक हुई। क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय ने कहा कि राष्ट्रीय सदस्यता अभियान में कुशीनगर को पहला स्थान दिलाने के लिए कार्यकर्ता कमर कस लें। पार्टी की नीतियों और संगठन की मजबूती पर जोर दिया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 17 सितंबर को हम सभी के आराध्य देव शिल्पी भगवान विश्वकर्मा जी की जयंती है। इसी दिन प्रधानमंत्री का जन्मदिन भी है। इस आयोजन को दोगुनी खुशी के साथ मनाएं। उन्होंने कहा लक्ष्य के पार जाकर इतिहास बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं का हित सर्वोपरी है। इससे कोई समझौता नहीं होगा। पूर्व सांसद जय प्रकाश निषाद ने कहा कि लक्ष्य को लेकर हम सभी पूरी ऊर्जा से कार्य करें। अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय ने कहा कि सदस्यता अभियान को हम सभी मिलजुल कर सफल व ऐतिहासिक बनाएंगे। इस दौरान नगरपालिका अध्यक्ष किरन जायसवाल, दिवाकर मणि, मंडल अध्यक्ष अनिल प्रताप राव, विनोद गुप्ता, बच्चा सिंह, रमायन कुशवाहा, वरुण राय, श्याम चौहान, रविशंकर सिंह, पूर्व प्रधान मनोज जायसवाल, संजय जायसवाल,दिनेश जायसवाल, प्रेम जायसवाल, राहुल सोनी आदि मौजूद रहे
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें