फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पीएम के ट्रांजिट कार्यक्रम को लेकर एसपीजी के अफसरों संग जिला प्रशासन ने की बैठक

Wed, 18 Jun 2025 12:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
एयरपोर्ट पर बैठक करते डीएम, एसपी व अन्य प्रशासनिक अधिकारी। स्रोत-सोशल मीडिया  
विज्ञापन
कसया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 20 जून को जनपद में संभावित ट्रांजिट प्रस्थान कार्यक्रम को लेकर मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट कुशीनगर में एसपीजी, डीएम, एसपी और अन्य विभाग के अधिकरियों के साथ आवश्यक व्यवस्था एवं सुरक्षा को लेकर बैठक की गई।
विज्ञापन

एयरपोर्ट में बैठक दौरान एसपीजी के राहिल रमन शर्मा ने चिकित्सा विभाग को मेडिकल से संबंधी सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित किए जाने का निर्देश दिया। अग्निशमन विभाग को अग्निशमन यंत्र सहित अतिरिक्त वाहन मौके पर रखे जाने का निर्देश देते हुए पीडब्ल्यूडी, बीएसएनएल की नेटवर्किंग की व्यवस्था, बीपीसीएल, बेरिकेडिंग, वीवीआईपी पास निर्गत किए जाने सहित अन्य सभी मुद्दों पर एक-एक कर चर्चा की गई। सभी संबंधित विभाग को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। सुरक्षा मानकों के दृष्टिगत एसपीजी के अफसरों ने विस्तार से एक-एक कर सभी पहलुओं पर चर्चा की गई। 19 जून को तैयारियों से संबंधित रिहर्सल कराए जाने का निर्देश दिया गया। डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने सभी अधिकारियों को आपसी तालमेल कर सौंपे गए दायित्वों का पूर्ण मनोयोग से लगकर त्रुटिरहित पूर्ण किए जाने का निर्देश दिया।
सुरक्षा के मद्देनजर सभी बिंदुओं पर चर्चा की गई और विमान लैंडिंग स्थल का निरीक्षण कर निदेशक एयरपोर्ट को आवश्यक दिशा निर्देश देने सहित उगी हुई घास को सफाई कराने हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया। एसपी संतोष कुमार मिश्रा ने अपनी तैयारियों से अवगत कराया। इस दौरान एडीएम वैभव मिश्रा, एडिशनल एसपी, एसडीएम आशुतोष, सीएमओ डॉ. अनुपम प्रकाश भाष्कर, डीएफओ, निदेशक एयरपोर्ट प्राणेश कुमार राय सहित सभी संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें