फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: डीआईजी ने नौ पीआरवी वाहनों को दिखाई हरी झंडी

Sat, 13 Dec 2025 02:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
पीआरवी वाहनों को हरी झंडी दिखाते डीआईजी। स्रोत-सोशल मीडिया
विज्ञापन
कसया। डीआईजी गोरखपुर शिवा सिंपी चनप्पा ने शुक्रवार को एसपी कुशीनगर केशव कुमार के साथ नगर स्थित बस स्टेशन परिसर से नौ नई पीआरवी (पुलिस रिस्पॉन्स व्हीकल) की वाहनों को हरी झंडी दिखाकर संबंधित थानों के लिए रवाना किया। इन वाहनों के शामिल होने से जिले में पुलिस की रिस्पॉन्स टाइमिंग 10 मिनट से घटकर 8 मिनट से भी कम होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

डीआईजी ने बताया कि त्वरित पुलिस सहायता को और प्रभावी बनाने के लिए इन नौ पीआरवी वाहनों को जिले के विभिन्न थानों में भेजा गया है। इनमें हाटा को दो, रामकोला को एक, कप्तानगंज को एक, बिशनपुर को एक, अहिरौली बाजार को एक, खड्डा को एक, तरया सुजान को एक और सेवरही को एक वाहन शामिल है। डीआईजी ने बताया कि हाइवे पर बढ़ते हादसों पर रोक लगाने के लिए एक क्रिटिकल टीम का गठन किया गया है।
विज्ञापन

उसके बाद उन्होंने कसया थाने का निरीक्षण किया। इस दौरान एएसपी कुशीनगर सिद्धार्थ वर्मा, सीओ कसया कुंदन कुमार सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें