फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: खाटू श्याम की झांकी देख मंत्रमुग्ध हुए श्रद्धालु, गीतों पर झूमे

Mon, 03 Nov 2025 01:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
श्याम महोत्सव मे भक्ति गीतों पर प्रस्तुति देते कलाकार। स्रोत-सोशल मीडिया  
विज्ञापन
तमकुहीरोड। तमकुहीरोड कस्बा में शनिवार को रात में आयोजित 41वें श्रीश्याम महोत्सव कार्यक्रम में कलाकारों ने भगवान खाटू श्याम के महिमा के गीतों व झांकियों की प्रस्तुति की। कलाकारों ने गीत संगीत का ऐसा समा बाधा कि दर्शक देर रात तक थिरकने रहे।
विज्ञापन

श्रीश्याम सेवा समिति तमकुहीरोड की ओर से कस्बा के श्रीकृष्ण गौशाला में शनिवार को भव्य शोभा यात्रा व पूजन के बाद 41 वा श्रीश्याम महोत्सव कार्यक्रम शुरू हो गया है।
शनिवार को रात में कोलकाता से आए निहाल ठकरान, कानपुर से आई बेटू आल्या शर्मा सिस्टर्स ग्रुप, गोरखपुर से आये कुमार सुजीत और कोलकाता से आए भाष्कर नृत्य नाटिका ग्रुप के कलाकारों ने मयूर नृत्य,राधा कृष्ण नृत्य, कृष्ण सुदामा की झांकियों सहित भगवान खाटू श्याम के महिमा के गीतों व झांकियों की शानदार प्रस्तुति करके दर्शकों को भाव विभोर कर दिया। कलाकारों ने गीत संगीत का ऐसा समा बाधा कि दर्शक देर रात तक नाचते थिरकते नजर आए।
विज्ञापन

इसके पहले श्याम सेवा समिति के विजय देवड़ा, ओमप्रकाश अग्रवाल, विजय तुलस्यान, महेशजी अग्रवाल, अनिल नाथानी, निर्मल अग्रवाल, सुशील नाथानी सहित आयोजन समिति के अन्य लोगों द्वारा भगवान खाटू श्याम की वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधान से पूजा अर्चना की गई। इस दौरान अनुराग डालमिया, पंकज सर्राफ, सुनील नाथानी,ऋषभ बरेलिया, मोहन मुरारी, सुमित नाथानी, सुमित अग्रवाल, सुबाष अग्रवाल,राघव नाथानी, प्रमोद बरेलिया सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें