फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: लक्ष्मीगंज में श्याम प्रभु की निकाली गई झांकी

Mon, 03 Nov 2025 01:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
लक्ष्मीगंज। बाजार के शिवमंदिर परिसर में श्याम मित्र मंडली की तरफ से आयोजित दो दिवसीय श्याम महोत्सव रविवार की सुबह भंडारे के साथ समापन हुआ। कार्यक्रम में शनिवार की देर तक भक्ति गीत और भजनों का दौरान चला, जिसकी धुन पर श्रद्धालु झुमते रहे, वहीं कार्यक्रम के दौरान प्रस्तुत हुई श्याम प्रभु समेत अन्य देवी देवताओं की मनमोहक झांकी देख श्रद्धालु हर्षित हो उठे।
विज्ञापन

शनिवार शाम शुरू हुई को भजन संध्या में अयोध्या में आए भजन गायक ऋषभ यज्ञसैनी ने गणेश वंदना गाईए गणपति जय वंदन से कार्यक्रम की शुरुआत की।
इसके बाद हमने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान, दुनिया चले न श्री राम के बिना, श्री कृष्ण गोबिंद हरे मुरारी आदि भजन सुनाए।
श्याम सखा ग्रुप कोलकाता के कलाकारों ने राधाकृष्ण रासलीला, शिव पार्वती और काली मां की झाकियों पर नृत्य प्रस्तुत कर भक्तों का मन मोह लिया।
गोरखपुर के निशा गौतम ने भोजपुरी भजन निमिया के डाढी मैया, श्याम तेरी वंशी पुकारे राधा नाम, मीठे रस से भरियो जी राधा रानी लागे आदि सुनाकर भक्तों को झूमने पर मजबूर कर दिया। इस दौरान पंकज पोद्दार, अनिल अग्रवाल, गुड्डू गुप्ता, दीपक अग्रवाल, अर्पित अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें