फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: परिजनों से मिले नायब तहसीलदार, मदद दिलाने का दिया आश्वासन

Mon, 09 Mar 2026 12:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। तहसील क्षेत्र के सोहसा मठिया गांव निवासी सुनील निषाद की शनिवार को छोटी गंडक नदी में मछली पकड़ने के दौरान डूबने से मौत हो गई थी। सूचना के बाद रविवार को नायब तहसीलदार उनके गांव सोहसा मठिया पहुंचे। उन्होंने परिजनों को ढांढ़स बंधाया और अहेतुक सहायता दिलाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

मालूम हो कि सोहसा मठिया गांव निवासी सुनील निषाद रामकोला थाना क्षेत्र के परवरपार स्थित शिव मंदिर के पास छोटी गंडक नदी में मछली पकड़ने गया था,जहां वह नदी के गहरे पानी में जाने से डूब गया। डूबते हुए देख मौजूद लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन नहीं बचा पाए।
इस घटना की जानकारी होने पर तहसील प्रशासन की ओर से रविवार को नायब तहसीलदार संदीप कुमार मृतक युवक घर पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाया व सरकारी स्तर पर अहेतुक सहायता दिलाए जाने का आश्वासन दिया। मौके पर मंटू राव, मुकेश राव, पप्पू राव, रमेश राव, हल्का लेखपाल विवेक प्रजापति, राजस्व निरीक्षक अजय लाल श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें