भगवान बुद्ध की लेटी प्रतिमा पर चीवर चढ़ाकर विशेष पूजा अर्चना करते बौद्ध भिक्षु ।स्रोत-सोशल मीडि
पडरौना। कुशीनगर में मुख्य महापरिनिर्वाण मंदिर में रविवार को विदेश पर्यटकों की धूम रही। सूर्योदय से सूर्यास्त तक यहां देश-विदेश के लोगों की आवक बनी रही। पहुंचे पर्यटकों ने बुद्ध की लेटी प्रतिमा के समक्ष शीश नवाकर विशेष पूजा अर्चना किया और बुद्ध वंदना के बीच चीवर चढ़ाए। भंते अशोक ने बताया कि वर्मा सहित थाईलैंड,श्रीलंका सहित देश के महाराष्ट्र व बिहार के लोगों ने पांचवीं शताब्दी की लेटी प्रतिमा के दर्शन किए और प्राचीनता व ऐतिहासिकता से परिचित हुए। सभी ने लेटी प्रतिमा के अलावा मांथा कुंवर मंदिर में भू-स्पर्श मुद्रा में बुद्ध प्रतिमा व अंतिम संस्कार स्थल रामाभार स्तूप की परिक्रमा की और विश्व कल्याण व शांति के लिए कामना की। संवाद
भगवान बुद्ध की लेटी प्रतिमा पर चीवर चढ़ाकर विशेष पूजा अर्चना करते बौद्ध भिक्षु ।स्रोत-सोशल मीडि