फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: डिपो को मिलीं तीन नई बसें, ग्रामीण क्षेत्र के रूटों पर होगा संचालन

Fri, 29 Aug 2025 01:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। पडरौना डिपो को करीब दो दिन पहले तीन नई बसें मिली हैं। डिपो के बेड़े में अब निगम की बसों की संख्या 37 हो गई है। निगम की तरफ से डिपो को मिली इन बसों को जिले के ग्रामीण मार्गों पर संचालित किया जाएगा। इसके लिए डिपो की तरफ से रूट चार्ट तैयार कर लिया गया है। अब एक सप्ताह के भीतर इन बसों का संचालन भी शुरू करा दिया जाएगा। पडरौना डिपो की तरफ से निगम की 34 बसों का संचालन होता है।
विज्ञापन

इसमें से छह बसें पडरौना, कसया वाया गोरखपुर से लखनऊ के लिए संचालित होती है। इसके अलावा पांच बसे पडरौना से दिल्ली तक संचालित होती हैं। शेष बसें लोकल रूट जैसे पडरौना-गोरखपर और पडरौना-देवरिया के लिए संचालित होती है। करीब दो दिन पहले पडरौना डिपो को तीन और नई बस मिली, उसे ग्रामीण मार्गों पर संचालन करने के लिए रूट चार्ट तैयार कर लिया गया है। इन नई बसों के आने से अब पडरौना डिपो के बेड़े में कुल 37 बसें हो गई हैं। तैयार रूट चार्ट के अनुसार एक बस तमकुहीरोड से दुदही, पडरौना, रामकोला, कप्तानगंज, बोदरवार के रास्ते गोरखपुर तक संचालित होंगी। डिपो को मिली दूसरी बस खड्डा से नौरंगिया, सिंगहा, रामकोला, कप्तानगंज, बोदरवार के रास्ते गोरखपुर संचालित होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें