फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: जरी वाले लहंगे और शेरवानी की मांग बढ़ी

Fri, 17 Apr 2026 02:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
पडरौना शहर में कपड़े की खरीदारी करते लोग।संवाद - फोटो : Archive
विज्ञापन
पडरौना। शादियों का सीजन शुरू होते ही शहर के रेडीमेड कपड़ों की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ बढ़ने लगी है। लोग साड़ियां, जरी वाले लहंगे, शेरवानी, पैंट-शर्ट और कुर्ता-पैजामा की खरीदारी में जुटे हैं। रेडीमेड और बिना सिले कपड़ों की बिक्री बढ़ने से व्यापारियों में उत्साह है। उनका कहना है कि जरी वाले लहंगे और शेरवानी की मांग अबकी ज्यादा है।
विज्ञापन

शहर के गुदरी बाजार, धर्मशाला रोड, मेन बाजार, कोतवाली रोड और साहबगंज स्थित दुकानों पर सुबह से रात तक खरीदारी का सिलसिला जारी है। खासतौर पर दूल्हों के लिए शेरवानी, गर्मी वाला ब्लेजर और कोट-पैंट की तो दुल्हनों के लिए जरी वर्क वाले लहंगों को लोग ज्यादा पसंद कर रहे हैं।
शोरूम संचालक संजय टिबड़ेवाल ने बताया कि इस बार तीन कलर कॉम्बिनेशन वाली शेरवानी सबसे ज्यादा पसंद की जा रही है। बाजार में जोधपुरी, अचकन, इंडो-वेस्टर्न और अंगरखा स्टाइल सहित कई डिजाइन उपलब्ध हैं। रेडिमेट कपड़ा व्यापारी अखिलेश अग्रहरी ने बताया कि दुल्हनों के लिए डिजाइनर लहंगों के साथ सूट और साड़ियों की खरीदारी भी तेजी पर है। उन्होंने बताया कि इस बार कपड़ों की बिक्री पिछले साल की तुलना में 25-30 प्रतिशत अधिक रहने की उम्मीद है। महिलाओं में आर्ट सिल्क, जरी और सीक्वेंस वर्क वाले लहंगे व साड़ियां ट्रेंड में हैं। दर्जियों ने भी ऑर्डर लेना शुरू कर दिया है। बाजारों में सफेद शेरवानी, ब्राइडल लहंगे, जॉर्जेट और सिल्क साड़ियों की खूब मांग है। युवतियां हल्के वजन की जॉर्जेट साड़ियों को पसंद कर रही हैं, जबकि जयपुरी और सिल्क साड़ियां बड़ी उम्र की महिलाओं की पहली पसंद बनी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें