फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: हत्या कर हाईवे के किनारे फेंके गए शव की दूसरे दिन भी नहीं हो सकी शिनाख्त

Sun, 08 Jun 2025 12:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
हाटा। कोतवाली क्षेत्र के सुकरौली नगर में हाईवे के किनारे झाड़ियों में खून से लथपथ युवक की लाश की दूसरे दिन भी पहचान नहीं हो सकी। पुलिस इसके लिए आस-पास की दुकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरे का फुटेज खंगाल रही है। युवक पर चाकू से वार करने के बाद उसके गर्दन में चाकू घोंपा गया था। युवक की हत्या कहीं और से कर लाश लाकर यहां फेंका गया है। ऐसा अंदेशा पुलिस लगा रही है, क्योंकि जहां लाश मिली थी, वहां ज्यादा खून नहीं गिरा था।
विज्ञापन

हाटा कोतवाली क्षेत्र के नगर पंचायत सुकरौली में चकनीलकंठ बुद्ध में मझना नाला पुल से दक्षिण तरफ झाडि़यों में शुक्रवार को एक युवक का शव मिला था। शव के गले में चाकू चाकू से वार के कई निशान थे और चाकू गले में ही फंसा हुआ था। शव मिलने की सूचना पर पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी।
पुलिस पहुंची और शव व उसके आसपास के क्षेत्र का बारीकी से जांच किया। इस जगह पर शव मिला वह हाईवे के पास था। शव के आस पास ज्यादा खून के निशान नहीं थे। इसलिए अंदाजा लगाया जा रहा है कि युवक की हत्या कहीं और कर उसे यहां लाकर फेंक दिया गया होगा, क्योंकि अगर हत्या यहां हुई होती तो मरने वाला भी बचने की कोशिश करता तो उसके कुछ निशान यहां जरूर होते। दूसरी तरफ शव के पास उसकी पहचान करने वाली कोई चीज नहीं मिलने से पुलिस का काम और चुनौतीपूर्ण हो गया।
विज्ञापन

पुलिस अभी शव की पहचान कराने के लिए ही परेशान देखी जा रही है। पुलिस का कहना है कि शव की अगर पहचान हो जाती तो घटना की कड़ियों को जोड़ने में मदद मिलती और हत्यारों तक पुलिस जल्दी पहुुंच जाती। जिस जगह पर लाश मिली है उसके आसपास हाईवे पर कई ढाबे व दुकान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें