फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां-बेटी की हत्या मामला: दो बार घर से जा चुकी थी बेटी, परिवार से खिन्न रहता था हत्यारोपी

Tue, 19 Sep 2023 02:32 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।

सार

रामकोला थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह ने कहा कि हत्यारोपी इंद्रजीत की गिरफ्तारी के लिए उसके रिश्तेदारों से भी पूछताछ की जा रही है। उसका मोबाइल फोन भी बंद है। उसकी गिरफ्तारी के लिए आसपास के जिलों के अलावा नेपाल में भी तलाश की जा रही है। जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होगा।
विज्ञापन
फुलवरिया मगरीब के टोला मसरीफ में मां बेटी के हत्या के बाद घर पर लटका ताला। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुशीनगर जिले के रामकोला थाना क्षेत्र के फुलवरिया मगरीब गांव के टोला फुलवरिया मशरीफ में रविवार की सुबह अपनी पत्नी और बेटी की हत्या करके भागने वाला झोलाछाप अभी तक पुलिस के हाथ नहीं आया है। पुलिस का कहना है कि वह मजारों पर झाड़फूंक भी करता था। इसके लिए नेपाल और महराजगंज जाया करता था। जिस बेटी की उसने सब्बल से प्रहार कर हत्या की, वह एक साल के भीतर दो बार घर छोड़कर जा चुकी थी।

विज्ञापन


खोजबीन के बाद वापस आई थी। वह बेटी पर शक किया करता था। ग्रामीणों के मुताबिक वह झगड़ालू प्रवृत्ति का है, जिस वजह से लोग उससे दूरी बनाकर रहते हैं। मां-बेटी की हत्या के बाद तो दहशत के मारे कोई उसके बारे में कुछ बोलना नहीं चाहता। बहरहाल, उसकी तलाश में पुलिस महराजगंज जनपद और नेपाल तक तलाश रही है।

इस गांव के रहने वाले झोलाछाप इंद्रजीत अली के दो बेटे और दो बेटियां हैं। बड़ी बेटी की उसने महराजगंज जिले में शादी की है। दोनों बेटे समशेर और साबिर दिल्ली में रहकर कमाते हैं। घर पर बेटी रुबीना अपनी मां जफीरुन नेशा के साथ घर पर रहती थी। साथ में बड़ी बेटी का बेटा समीर रहता था। यहां रखकर उसे पढ़ाते थे। घटना के दो दिन पहले जफीरून निशा अपने मायके महाराजगंज जिले के दरौली गई थी। घर पर बेटी रुबीना और समीर थे। शुक्रवार को वह अपने मायके से घर आई थी।
विज्ञापन


समीर के घूमने का बहाना बनाकर इंद्रजीत अली ने पत्नी और बेटी से झगड़ा किया और फिर सब्बल से प्रहार कर दोनों की नृशंस हत्या कर दी। उसके बाद समीर को लेकर भाग गया था, लेकिन बाद में दोपहर के समय उसे गांव के बाहर लाकर छोड़ दिया। तभी से वह फरार है। उसका साला हकीम ने तहरीर देकर हत्या का केस दर्ज कराया, लेकिन झोलाछाप अभी भी पुलिस की पहुंच से दूर है। पुलिस उसकी तलाश में दबिश दे रही है।
 

बेटी और पत्नी पर था शक, इसलिए ले ली जान

पुलिस और कुछ ग्रामीणों की मानें तो इंद्रजीत अली की बेटी रुबीना एक साल पहले घर छोड़कर चली गई थी। काफी खोजबीन के बाद वह मिली। उसका पिता उसे लेकर घर आया था। इधर करीब डेढ़ माह पहले भी रुबीना घर छोड़कर चली गई थी। दोबारा उसे ढूंढकर लाया गया था। कहा जा रहा है कि वह इंद्रजीत की पत्नी और बेटी से खफा रहता था। आरोपी इनसे ठीक से बात नहीं करता था। समीर को अपने घर रखकर पढ़ाता था, इसलिए उसके साथ पूरी हमदर्दी थी।

झाड़फूंक भी करता है हत्यारोपी इंद्रजीत
पुलिस के मुताबिक इंद्रजीत अली झोलाछाप का काम करता है। पहले महराजगंज जिले के बाराछत्तर घाट के पास अपना क्लीनिक चलाता था, बाद में वहां से छोड़कर गांव-गांव घूमकर इलाज करने लगा। पुलिस का यह भी कहना है कि वह झाड़फूंक भी करता है। नेपाल और महराजगंज में स्थित मजारों के पास वह लोगों का झाड़फूंक करता है।

 
विज्ञापन

रिश्तेदारों से भी चल रही पूछताछ

इंद्रजीत अली को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस उसके रिश्तेदारों के संपर्क में भी है। जिससे उसका पता लगाकर गिरफ्तार किया जा सके। सभी रिश्तेदारियों में खोजबीन जारी है।

थानाध्यक्ष बोले
रामकोला थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह ने कहा कि हत्यारोपी इंद्रजीत की गिरफ्तारी के लिए उसके रिश्तेदारों से भी पूछताछ की जा रही है। उसका मोबाइल फोन भी बंद है। उसकी गिरफ्तारी के लिए आसपास के जिलों के अलावा नेपाल में भी तलाश की जा रही है। जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होगा। वह झोलाछाप होने के साथ-साथ झाड़फूंक भी करता है। नेपाल और महराजगंज के मजार पर झाड़फूंक करता है। उसकी बेटी एक साल पहले घर छोड़कर निकली थी, जिसे बाद में घरवाले पकड़कर लाए थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें