फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: कप्तानगंज-थावे रेल मार्ग पर संचालित होगी दरभंगा-आनंद विहार एक्सप्रेस

Sat, 14 Mar 2026 11:38 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कप्तानगंज। रेलवे की तरफ से देवरिया सदर-बैतालपुर-गौरी बाजार खंड के मध्य समपार संख्या-133 सी एवं 136 बी पर सीमित ऊंचाई के सब-वे निर्माण कार्य चल रहा है। इसके लिए ब्लॉक दिया गया है। इसकी वजह से कुछ वाहनों का मार्ग परिवर्तन किया है।
विज्ञापन

वाराणसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि गोखपुर-सिवान रेल मार्ग पर ब्लॉक लेने के चलते 02569 दरभंगा-नई दिल्ली विशेष गाड़ी 14 एवं 18 मार्च के लिए परिवर्तित किया गया है। इस ट्रेन का संचालन सीवान-थावे- कप्तानगंज-गोरखपुर कैंट के रास्ते किया जाएगा। इसी तरह 12522 एर्णाकुलम-बरौनी एक्सप्रेस 15 मार्च को लखनऊ एवं वाराणसी मंडल पर 55 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी। 15565 ललितग्राम-नई दिल्ली एक्सप्रेस 15 मार्च को मार्ग में 30 मिनट एवं 19 मार्च को मार्ग में 25 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी। 15130 वाराणसी सिटी-गोरखपुर एक्सप्रेस 15 एवं 19 मार्च को मार्ग में 50 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें