फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बुद्धिजीवियों के सहयोग से देश को मिला मजबूत नेतृत्व

Tue, 16 Jun 2026 02:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित भारत संकल्प सम्मेलन के अंतर्गत सोमवार को प्रबुद्ध जन गोष्ठी का आयोजन किया गया। प्रदेश के कारागार मंत्री एवं कुशीनगर के प्रभारी मंत्री दारा सिंह चौहान ने कहा कि देश के बुद्धिजीवी वर्ग ने जनजागरण और सकारात्मक संवाद के माध्यम से लोकतंत्र को मजबूत बनाने तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश को स्थिर और सशक्त सरकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र में लगातार 12 वर्षों तक प्रधानमंत्री के रूप में सफल नेतृत्व करना नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता, जनविश्वास और जनसेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का प्रमाण है। यह उपलब्धि शिक्षाविदों, अधिवक्ताओं, चिकित्सकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और प्रबुद्ध वर्ग के सहयोग से संभव हो सकी है। उन्होंने कहा कि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) व्यवस्था ने भ्रष्टाचार और बिचौलियों की भूमिका समाप्त कर दी है। किसान सम्मान निधि समेत अनेक योजनाओं की धनराशि सीधे लाभार्थियों के खातों में पहुंच रही है, जिससे पारदर्शिता और विश्वास दोनों बढ़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें