पडरौना। नगर पंचायत तमकुहीराज के सभासदों ने नगर पंचायत में तैनात ईओ पर गंभीर आरोप लगाते हुए डीएम से शिकायत किया। आरोप है कि बीते दिनों बस स्टैंड की नीलामी प्रक्रिया नियम के खिलाफ हुई। इसमें अधिकतर सभासदों को नीलामी संबंधित बैठक में नहीं बुलाया गया। इसमें मनमानी किया गया है। स्टैंड की नीलामी रद्द करने की मांग की है।
नगर पंचायत तमकुहीराज के सभासद नाजिर अंसारी, उपेन्द्र चौहान, जैबुन नेशा व रूबी खातून आदि सभासदों ने नगर पंचायत के ईओ पर आरोप लगाते हुए डीएम को मंगलवार ज्ञापन सौंपा। सभासदों का आरोप है कि नगर पंचायत के ईओ सभासदों की कोई बात नही सुनते है। सभासदों ने नगर पंचायत की विकास सम्बधित तमाम कमियों को बिंदुवार शिकायत करते हुए आरोप लगाया कि बीते दिनों नगर पंचायत में बस स्टैंड की नीलामी की सूचना उन्हें मौखिक या लिखित नही दी गई। उन्होंने नीलामी प्रक्रिया रद्द करते हुए दोबारा कराने की मांग किया।