फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पूरी रात चला हंगामा, कार्रवाई के आश्वासन पर सुबह हुआ दाह संस्कार

Sun, 19 Jul 2026 02:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
मृतक सुनीता देवी की फाइल फोटो।
विज्ञापन
कुशीनगर। पडरौना कोतवाली क्षेत्र के सिधुआं स्थान में विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत के मामले में मायका पक्ष के हंगामे के चलते शुक्रवार रात भर दरवाजे पर शव पड़ा रहा। मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे। पूरी रात पुलिस दरवाजे पर जमी रही और मायके वालों को समझाने का प्रयास किया लेकिन वे लोग जिद्द पर अड़े रहे। मामला बढ़ता देख शनिवार को सुबह पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद मायके पक्ष की मौजूदगी में ससुराल पक्ष के लोगों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

सिधुआं स्थान गांव निवासी सुनीता देवी (28) पत्नी राजेश कुशवाहा का शव घर में फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष के लोग दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करने की मांग करने लगे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग से मौत होने की पुष्टि हुई। पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा तो लोगों ने शव रखे एंबुलेंस को सड़क पर रोक दिया। करीब आधे घंटे तक पडरौना-कठकुईया मार्ग पर जाम लगा दिया था। पुलिस के समझाने के बाद माने और शव राजेश के दरवाजे पर उतारा गया। इसके बाद मायके पक्ष के लोग शुक्रवार की शाम करीब सात बजे से ही ससुराल पक्ष के दरवाजे पर शव रखकर दाह संस्कार करने से मना कर दिया और कार्रवाई की मांग करने लगे। पुलिस और लोगों के बीच इसको लेकर कई बार नोकझोंक हुई। देर रात को विवाहिता का पति राजेश कुशवाहा हैदराबाद से घर पहुंच गया।
घरमोड़वा भेड़ियारी के बबुरिया हरपुर निवासी विवाहिता के पिता रमेश कुशवाहा ने पुलिस को तहरीर देकर पति, देवर, ससुर और सास पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने व गला दबाकर हत्या का आरोप लगाया है। कोतवाल ओमप्रकाश तिवारी ने बताया कि घटना के समय ससुर मेडिकल कॉलेज में अपनी दवा लेने गए थे। पति, देवर हैदराबाद रहते हैं। सास काफी बुजुर्ग हैं। तहरीर मिली है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। मायके वालों को समझाकर शव का दाह संस्कार करा दिया गया है।
विज्ञापन

-
पति से बात करने के बाद उठाया आत्मघाती कदम
-मायके वालों ने पुलिस को चेतावनी दी है कि अगर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो कोतवाली गेट पर धरना द। पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना करे। पुलिस का तर्क है कि पति, देवर और ससुर घटना के समय घर पर नहीं रहे। सूत्रों ने बताया कि राजेश से मोबाइल पर बात करने के बाद सुनीता ने आत्मघाती कदम उठाया है।

दो मासूम बच्चों के सिर से उठा मां का साया
-घटना के बाद सबसे दुखद स्थिति मृतका के दो छोटे बच्चों की है, जो मां की मौत के बाद बेसहारा हो गए हैं। मृतका के पति राजेश कुशवाहा एक निजी कंपनी में मजदूरी करते हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

मृतक सुनीता देवी की फाइल फोटो।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें