पडरौना। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। जिला प्रशासन ने सुचिता पूर्ण बोर्ड परीक्षा कराने की तैयारी शुरू कर दी है। बीते माह बोर्ड की तरफ से जिले में 143 परीक्षा केंद्रों की सूची जारी की थी। इसके संबंध में प्राप्त आपत्तियों का निस्तारण कर जिला कमेटी ने 194 परीक्षा केंद्रों का प्रस्ताव अनुमोदन कर परिषद को भेजा है। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने परीक्षा में 152 विद्यालयों को केंद्र बनाया था।
जिले में 22 राजकीय, 55 वित्तपोषित माध्यमिक, 291 वित्तपोषित समेत 368 माध्यमिक विद्यालय संचालित होते हैं। इन विद्यालयों में हाईस्कूल और इंटर के करीब एक लाख परीक्षार्थी पंजीकृत हैं।
यूपी बोर्ड की तरफ से जारी किए गए कार्यक्रम के अनुसार हाईस्कूल एवं इंटर की परीक्षा इस बार 18 फरवरी से 12 मार्च तक होगी। इसको लेकर जिला प्रशासन की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा के लिए प्रधानाचार्याें की तरफ से परिषद की वेबसाइट पर अपलोड की गई सूचनाओं के आधार पर पीछले माह जिले के 143 विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बना कर भेजा था। इसके बाद बोर्ड ने विद्यालय संचालकों से मिली आपत्तियों का निस्तारण कर जिला प्रशासन ने बोर्ड को 194 परीक्षा केंद्रों का नाम अनुमोदित कर बोर्ड को भेजी गई। अब इन केंद्रों पर अंतिम मुहर परिषद की लगेगी। बोर्ड की तरफ से जारी परीक्षा केंद्रों की सूची के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। डीआईओएस श्रवण कुमार गुप्ता ने बताया कि परीक्षा केंद्रों के संबंध में कॉलेज संचालकों से प्राप्त आपत्तियों का जिला परीक्षा समिति ने निस्तारित कर बोर्ड को 194 कॉलेजों को केंद्रों बनाने के लिए अनुमोदन किया है। अब इनपर माध्यमिक शिक्षा परिषद की मुहर लगनी है। माध्यमिक शिक्षा परिषद की तरफ से जारी परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची के अनुसार बोर्ड परीक्षा का संचालन होगा।