फाजिलनगर। नगर के जिला पंचायत के दुकान के विवाद में व्यापारियों के खिलाफ दर्ज मुकदमे को वापस लेने की मांग को लेकर व्यापार मण्डल के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में क्षेत्राधिकारी से मिलकर पत्र सौंपा।
कस्बे के मुख्य बाजार में बीते दिनों जिला पंचायत के कर्मियों ने जिला पंचायत के एक दुकान पर अवैध कब्जा को हटाने के दौरान विरोध करने और सरकारी कार्य में बाधा डालने का आरोप लगाते हुए सात नामजद और पच्चास अज्ञात व्यापारियों पर पटहेरवा थाने में मुकदमा दर्ज करा दिया गया।
इसके विरोध में व्यापार मण्डल के पदाधिकारी उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष अमरनाथ पाण्डेय के नेतृत्व में बुधवार को क्षेत्राधिकारी तमकुही राज राकेश प्रताप सिंह से मिलकर जिलापंचायत कर्मियों पर अपने पद का दुरूपयोग कर दुकान के मामले में व्यापार मण्डल के पदाधिकारी के नाते इस संबंध में जानकारी लेने पहुंचे व्यापारी नेताओं पर मुकदमा दर्ज कर कस्बे में अराजकता फैलाने का आरोप लगाया।