फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: अलौकिक दिखेगा शहर का छठ घाट...तैयारी अंतिम चरण में

Mon, 20 Oct 2025 07:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। छठ पर्व को लेकर छठ घाटों के सुंदरीकरण और तालाब का कार्य अंतिम दौर में चल रहा है। नगर पालिका प्रशासन की ओर से शुरू शहर के वैसे तो सभी छठ घाटों पर साफ-सफाई समेत अन्य जरूरी इंतजाम कराए जा रहे हैं, लेकिन शहर के महंत दिग्विजयनाथ और अंबे चौक के पास करीब तीन करोड़ रुपये खर्च कर सीढ़ी और पथ प्रकाश की व्यवस्था की जा रही है। यह निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। यहां चल रहे सभी निर्माण कार्य छठ पर्व से पहले पूरा करा लिया जाएगा।
विज्ञापन

लोक आस्था का पर्व छठ जिले में काफी हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। पडरौना शहर के हनुमान इंटर कॉलेज के पास महंत दिग्विजय नगर और अंबे चौक के पास नगर पालिका की ओर से बीते करीब आठ माह से पोखरे का सुंदरीकरण और निर्माण कार्य कराया जा रहा था। दिवाली तक दोनों स्थान पर हो रहे निर्माण कार्यों को पूरा कर लिया जाएगा। व्रती महिलाओं को पूजा के लिए बैठने की व्यवस्था और अर्घ्य देने के लिए तालाब पर घाट बनाया जा रहा है।
सीढ़ी का भी निर्माण कराया गया है। इसके अलावा यहां पथ प्रकाश के लिए घाट पर विक्टोरिया लाइट लगाई जा रहा रही है। वहीं अंबे चौक पर भी इसी तरह का निर्माण कराया गया है। इसके अलावा बावली, बकुलहा, आवास विकास काॅलोनी समेत 50 से अधिक स्थानों पर बने छठ घाटों और तालाब की सफाई का कार्य नगर पालिका प्रशासन की ओर से शुरू कर दिया गया है। सभी घाटों पर पथ प्रकाश की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें