फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: कुएं में गिरे सांड़ को निकाला

Sat, 20 Dec 2025 01:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पिपरा कनक। चौराखास थाना क्षेत्र के गांव अमवा महंथ में बृहस्पतिवार की रात एक सांड़ कुएं में गिर गया। कुएं में पानी नहीं था लेकिन कीचड़ भरा होने के कारण सांड़ फंस गया। ग्रामीणों को जब इस घटना की जानकारी मिली तो उन्होंने सांड़ को बचाने के लिए प्रधान अजय यादव के पास मदद के लिए संपर्क किया। प्रधान ने रस्सी और बांस की व्यवस्था की। इसके बाद ग्रामीणों ने कुएं में पुआल डालना शुरू किया और सांड़ धीरे-धीरे उसे पैरों से दबाता रहा। पूरे दिन की मेहनत के बाद, दोपहर तक कुएं को पुआल से भर दिया गया और अंततः सांड़ को सुरक्षित बाहर खींचा गया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने लगभग पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सांड़ को कुएं से बाहर निकालने में सफलता पाई। प्रधान अजय यादव ने बताया कि ग्रामीणों ने मिलकर अथक प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें