फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: युवा शक्ति को प्रेरित करने वाला है बजट

विज्ञापन
उदित नारायण पीजी कॉलेज में बजट पर चर्चा करते छात्र और ​शिक्षक। संवाद   
विज्ञापन
पडरौना। केंद्रीय बजट को युवाओं ने युवा शक्ति को प्रेरित वाला बजट बताया है। उनका कहना है कि बजट में सरकार का पूरा ध्यान रोजगार बढ़ाने और युवाओं को आधुनिक तकनीक से जोड़ने पर है। एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) भविष्य की जरूरत है। यह देश को तेजी से आगे ले जाएगा। बजट में शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में युवाओं के लिए कई बड़े एलान हुए हैं।
विज्ञापन

शहर के उदित नारायण पीजी कॉलेज में स्नातक और स्नातकोत्तर कक्षाओं के छात्र-छात्राएं सोमवार को परिसर में बजट पर चर्चा करते मिले। वहां कॉलेज के शिक्षक भी उनके साथ बजट पर बात कर रहे थे। कॉलेज के छात्रों ने कहा कि बजट में देश में तीन नए फार्मास्युटिकल शिक्षा संस्थान और तीन नए आयुर्वेद कॉलेज खोलने का प्रावधान किया गया है।
औद्योगिक और लॉजिस्टिक गलियारों के पास पांच यूनिवर्सिटी टाउनशिप बनाने की घोषणा की गई है। स्नातक के छात्र राज श्रीवास्तव ने कहा कि कॅरिअर बनाने वाले युवाओं के लिए नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ हॉस्पिटैलिटी की स्थापना मील का पत्थर साबित होगी। साथ ही 20 प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों पर दस हजार गाइड्स का कौशल बढ़ाने की योजना युवाओं में रोजगार के क्षेत्र में नया मार्ग प्रशस्त करेगा।
विज्ञापन

कॉलेज के स्नातक के छात्र सुनीत विश्वकर्मा, राहुल सिंह, विनोद कुमार ने बताया कि बजट 2026-27 में उद्योग क्षेत्र के विकास के लिए मैन्युफैक्चरिंग और इन्फ्रास्ट्रक्चर में सुधार को प्रोत्साहित करने की बात कही गई है। इससे देश के आर्थिक विकास को गति मिलेगा। कुश सिंह, आदित्य तिवारी, विनय कुशवाहा व अरविंद प्रजापति ने बताया कि केंद्रीय बजट में देश में एआई को प्रोत्साहित करने के लिए डेटा सेंटर का निर्माण के प्रावधान की बात कही गई है।
इससे 2047 तक भारतीय अर्थव्यवस्था को तकनीकी रूप से आत्मनिर्भरता मिलेगी। कॉलेज की अन्नू गुप्ता, मनीषा कुमारी, मिन्नी यादव, प्रशंसा पांडेय, तन्नू दुबे ने बताया बजट में इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन 2.0 की शुरुआत करने की बात कही गई है। इससे देश में हाई स्पीड ट्रेन कारिडोर बनेगा, जिससे युवाओं को रोजगार मिलेगा, जो देश के आर्थिक विकास को बल देगा।
कॉलेज की अनामिका कुशवाहा, शिवांगी कुशवाहा, ज्ञानती कुशवाहा व प्रतीभा भारती ने बताया कि बजट में एआई पर जोर, मेडिकल क्षेत्र में रोजगार और खेल के क्षेत्र खुद को साबित करने के लिए खेलो इंडिया मिशन को बढ़ावा देने की बात कही गई है। इससे निश्चित रूप से युवाओं को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें