फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहाने गया बालक गंडक नदी में लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
नहाने गया बालक गंडक नदी में लापता
विज्ञापन

पडरौना। सदर कोतवाली क्षेत्र की गंडक कॉलोनी के समीप नदी में शुक्रवार को नहाने गया बालक डूबकर लापता हो गया। इस घटना की जानकारी होने पर मौके पर भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ग्रामीणों के सहयोग से उसकी तलाश में जुटी, लेकिन घंटों बाद भी वह नहीं मिला।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गंडक कॉलोनी स्थित कांशीराम निवासी सलाउद्दीन का आठ वर्षीय पुत्र शरताज शुक्रवार की शाम गंडक नदी में अपने दोस्तों के साथ नहा रहा था। इस बीच वह गहरे पानी में चला गया।
विज्ञापन

उसने बचाव के लिए शोर मचाया, लेकिन जब तक लोग पहुंचे, वह डूब गया। कोतवाल निर्भय कुमार ने बताया कि बालक नदी में डूब गया है। तलाश जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें