फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: दोबारा लिखित आश्वासन पर किया शव का अंतिम संस्कार

Tue, 17 Feb 2026 02:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
हाटा। कोतवाली के सिंहपुर गांव में रविवार को करंट लगने से संविदा लाइनमैन अमरजीत के मौत हो गई। सोमवार को दोपहर में पोस्टमार्टम के बाद शव दरवाजे पर पहुंचा तो परिजन शव का दाह संस्कार करने से मना कर दिए।
विज्ञापन

इसके बाद बिजली निगम के एसडीओ हाटा के एसडीओ बलदेव सिंह ने दस लाख रुपये नकद और पत्नी को संविदा पर नौकरी देने का आश्वासन लिखित दिया। इसके अलावा विभागीय जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की बात कही। तब जाकर परिजन शव का दाह संस्कार किए, करीब दो घंटे तक दरवाजे पर शव रोके रखा।
सिंहपुर गांव निवासी अमरजीत सिंह रविवार को ट्रांसफार्मर पर कार्य करते समय करंट लगने से अमरजीत की मौत हो गई थी। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हाटा पर शव रखकर मुआवजे की मांग की थी। इस दौरान हाटा विद्युत गृह के एसडीओ ने अपने पैड पर लिखित आश्वासन दिया कि परिजनों को 10 लाख रुपये मुआवजा तथा पत्नी को संविदा पर नौकरी दी जाएगी।
विज्ञापन

इसकी लिखित प्रति एसडीएम योगेश्वर सिंह, थाना प्रभारी संजय दुबे और परिजनों को सौंपी गई।साथ ही विधायक मोहन वर्मा ने भी आश्वासन दिया कि जल्द से जल्द बिजली विभाग द्वारा मुआवजा दिलाया जाएगा तथा किसान दुर्घटना और पारिवारिक लाभ योजना का लाभ भी उपलब्ध कराया जाएगा। इन्हीं आश्वासनों के बाद परिजन पोस्टमार्टम के लिए राजी हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें