फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: नाबालिग बेटी से दुष्कर्म के आरोपी की फंदे से लटकी मिली लाश

Tue, 03 Feb 2026 12:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अहिरौली बाजार। नाबालिग बेटी से दुष्कर्म के आरोपी की लाश सोमवार सुबह क्षेत्र के एक गांव में फंदे के सहारे पेड़ से लटकती मिली। करीब एक साल पहले वह जमानत पर छूटा था। पुश्तैनी जमीन बेचने को लेकर रविवार को पत्नी से विवाद के बाद घर निकला था। उसके बाद लाश मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले 42 वर्षीय युवक ने करीब तीन साल पहले अपनी नाबालिग बेटी (तब उम्र करीब 14 साल थी ) से दुष्कर्म किया था। पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया। करीब दो साल जेल में रहने के बाद करीब 11 महीने पहले वह जमानत पर छूटा। पत्नी का आरोप है कि जेल से आने के बाद वह अपनी बची हुई पुश्तैनी जमीन बेचने की फिराक में था। इसको लेकर अक्सर दोनों में विवाद हो जाता।
पत्नी के अनुसार, उसके तीन बच्चे हैं 10 और 8 साल के दो बेटों और 17 साल की बेटी। वह अपने और तीनों बच्चों के भविष्य को लेकर चिंतित थी। उसने कहा कि गांव के ही एक व्यक्ति के बहकावे में आकर पति पुश्तैनी जमीन बेच रहा है। पहले भी काफी जमीन बेच चुका है। अब जो बची है उसे बेचना चाहता है। रविवार को भी इसी बात को लेकर उसका पति से विवाद हुआ, जिसके बाद वह घर से कहीं चला गया। सोमवार सुबह उसकी लाश मिलने की जानकारी हुई।
विज्ञापन

अहिरौली बाजार थानाध्यक्ष प्रविंद्र कुमार राय ने बताया कि कुछ माह पहले युवक अपनी 14 वर्षीय पुत्री के साथ दुष्कर्म के मामले में जेल से घर आया था। विधिक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। कोई तहरीर मिलेगी तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें