फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: नहर में मिला बजहीं गांव के बुजुर्ग का शव

Mon, 16 Feb 2026 02:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खड्डा। थाना क्षेत्र के मुख्य पश्चिमी गंडक नहर के सिसवा गोपाल गांव के नहर फाटक पर रविवार को शव देखकर राहगीरों में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को बाहर निकाल कर शिनाख्त कराई। पहचान निचलौल थाना क्षेत्र के बजहीं गांव निवासी सुकई प्रसाद (80 वर्ष) के रूप में हुई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन


रविवार को दोपहर बाद सिसवा गोपाल नहर रेगुलेटर पर मुख्य पश्चिमी गंडक नहर में शव देखकर आस-पास के लोग जुट गए। सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। थोड़ी देर बाद पहुंचे परिजनों ने बताया कि सुकई प्रसाद की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। वे अपनी बेटी के घर ग्राम कलनही में रहते थे। 11 फरवरी की दोपहर वह लापता हो गए थे। इसकी सूचना निचलौल थाने में दी गई थी। आशंका जताई जा रही है कि किसी वजह से नहर में फिसलकर गिर कर डूब गए होंगे। एसआई विकास यादव का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें