फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: ट्रांसफाॅर्मर से निकली चिंगारी से फूस का घर राख

Mon, 16 Feb 2026 01:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। थाना क्षेत्र के सेमरी गांव में रविवार को ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारी से फूस के घर में आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि बगल में रखे जानवरों के चारे के ढेर में आग पकड़ ली। ग्रामीणों की सूझबूझ और अथक प्रयास से बड़ा हादसा बच गया।
विज्ञापन

गांव के उमेश प्रसाद का फूस का घर ट्रांसफार्मर के ठीक बगल में है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रांसफार्मर से चिंगारी निकली और फूस के घर में आग लग गई। जब तक लोग कुछ समझ पाते, आग ने विकराल रूप ले लिया। आग की लपटें पास में स्थित विश्वनाथ तिवारी के पशुओं के लिए रखे चारे तक पहुंच गई। इससे वहां भी आग लग गई और बांस की कोठ में रखे चारे को बचाने के लिए ग्रामीण जान जोखिम में डालकर आग बुझाने में जुट गए। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग से उमेश प्रसाद के घर में रखा अनाज, लकड़ी और घरेलू बर्तन नष्ट हो गए। वहीं कन्हैया तिवारी के पशुओं के खाने का चारा भी पूरी तरह जल गया। सूचना पर पहुंची दमकल टीम ने सुलग रही आग को बुझाया। बांस की कोठ में लगी आग को पूरी तरह से बुझाया। घटना के बाद गांव में अफरातफरी का माहौल बना रहा। ग्रामीणों ने बिजली निगम से ट्रांसफार्मर की स्थिति की जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटना दोबारा न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें