फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: संदिग्ध हालात में मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। नगरपालिका परिषद कुशीनगर के वार्ड नंबर चार अंबेडकर नगर भरौली में बुधवार की सुबह एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थिति में मिला। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और आस-पास के लोग मौके पर जुट गए। फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंच कर साक्ष्य जुटाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नगर के वार्ड नंबर 18 श्यामा प्रसाद मुखर्जी नगर निवासी भास्कर त्रिपाठी (38) मंगलवार की सुबह गांव में स्थित मंदिर में पूजा कराने गया था। पूजा कराकर सुबह करीब आठ बजे अपने घर पहुंचा।
विज्ञापन

दोबारा सुबह नौ बजे घर से बाहर निकला। देर शाम तक जब वह वापस घर नहीं पहुंचा तो परिजन किसी अनहोनी की आशंका में कसया नगर के कस्बा चौकी पहुंच कर उसकी गुमशुदगी की सूचना दी। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर जांच पड़ताल में जुटी थी कि बुधवार की सुबह अंबेडकर नगर के भरौली पोखरा के समीप खेत में काम करने गए एक युवक ने देखा कि एक शव खेत के मेड़ पर पड़ा हुआ है। युवक द्वारा इसकी सूचना स्थानीय पुलिस और गांव के प्रधान को दी गई।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गई। कसया एसओ ने भी घटना स्थल पर पहुंच कर मुआयना करते हुए फॉरेंसिक टीम को सूचना दिए। फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच कर साक्ष्य एकत्र की। मौके पर पहुंचे युवक की पत्नी और मां का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। बड़े भाई राजन भी मौके पर पहुंचे और भाई का शव देखकर बेसुध हो गए। इस संबंध में कसया एसएचओ ओम प्रकाश तिवारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मौत का कारण नशा प्रतीत हो रहा है। परिजन भी इसके नशा करने की आदत के बारे में बता रहे है। पीएम रिपोर्ट आने पर मौत का कारण स्पष्ट हो जाएगा। अन्य बिंदुओं पर भी जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें