फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: खेत में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
मंसाछापर। पडरौना कोतवाली क्षेत्र के चिरईहवा गांव में शनिवार की सुबह 22 वर्षीय अज्ञात युवक का शव गन्ने के खेत में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। गन्ना छिलवाने गए किसान रामदरश साहनी की नजर शव पर पड़ी, जिसके बाद उन्होंने तुरंत आसपास के लोगों और पुलिस को सूचना दी। देखते ही देखते मौके पर भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन

सूचना पाकर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और दोपहर में कोतवाल हर्षवर्धन सिंह के नेतृत्व में फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। मृतक के सीने और पेट पर कई जगह चोट के निशान पाए गए, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है।
पुलिस के अनुसार मृतक ने जींस पैंट पहनी थी और गले में नीले रंग का गमछा लपेटा हुआ था। उसके पास माचिस का डिब्बा भी मिला। युवक के दाहिने पैर में घुटने तक हड्डी तक खुली हुई थी और शरीर पर गंभीर चोटों के निशान थे। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। स्थानीय लोग और पुलिस हत्या की संभावना को गंभीर मान रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह क्षेत्र बिहार बॉर्डर के पास सुनसान होने के कारण अपराधियों के लिए सुरक्षित है। यही वजह है कि हत्या कहीं और हुई और शव यहां फेंका गया हो, ऐसी आशंका व्यक्त की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल हर्षवर्धन सिंह का कहना है कि मृतक की पहचान करना सबसे बड़ी चुनौती है। उसकी उम्र लगभग 25 वर्ष आंकी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें