परिजनों का आरोप है कि एक युवक से किशोरी की बातचीत होती थी। उसी पर हत्या का शक जताया जा रहा है। पोस्टमार्टम के बाद रविवार देर शाम शव परिजनों को सौंपा गया। परिजनों ने रात में दाह संस्कार नहीं किया।
सोमवार सुबह परिजनों ने शव को गांव के पास सड़क पर रखकर जाम कर दिया और आरोपी पर कार्रवाई की मांग की।
सूचना पर सीओ राकेश प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे। करीब डेढ़ घंटे की समझाइश के बाद परिजन मान गए और शव को दाह संस्कार के लिए ले गए।पुलिस ने शुरू की जांच जटहा बाजार पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।