फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: हत्या कर खेत में फेंका महिला का शव मिला, एक हिरासत में

Mon, 22 Dec 2025 01:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
नेबुआ नौरंगिया। थाना क्षेत्र के नौरंगिया-बरंगहा सड़क के किनारे स्थित मोहन पटेल के गन्ने के खेत में रविवार को एक महिला का क्षत-विक्षत शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने खेत में शव देख कर पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज किया। मृतका के पति के मामा के लड़के से पुलिस पूछताछ कर रही है। थानाध्यक्ष दीपक कुमार सिंह ने बताया कि जल्द ही इस हत्याकांड का खुलासा किया जाएगा।
पुलिस ने शव की पहचान 29 नवंबर को लापता हुई सुनैना पत्नी स्व. नेबूलाल निवासी किशुनपुर विजयपुर के रूप में की। परिजनों की शिकायत और गुमशुदगी की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। अधिकारियों का कहना है कि घटना के समय महिला के परिवार और आसपास के लोगों से जानकारी एकत्र की जा रही है, ताकि हत्या के कारणों और संदिग्धों तक जल्दी पहुंचा जा सके।
विज्ञापन

घटना स्थल पर फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया, जिसने महिला के अंगों को एकत्र कर विसरा परीक्षण के लिए भेजा। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारण का खुलासा हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें