फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: वाल्मीकि टाइगर रिजर्व में बाघिन का मिला शव

Fri, 23 May 2025 12:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खडडा। यूपी विहार सीमा पर अवस्थित वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के हरनाडाड़ जंगल में बाघिन का बृहस्पतिवार को शव मिलने से वनकर्मियों में हड़कंप मच गया। वन विभाग व वन्यजीव विशेषज्ञों मौके पर पहुंच गए और पूरे दिन इसकी वजह ढूंढ़ने में जुटे रहे हैं। प्रथम दृष्टया आपसी संघर्ष में बाघिन की मौत होने की बात सामने आ रही है, हलांकि मौत की वजह की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट होने के बाद ही होगी।
विज्ञापन

विहार के वाल्मीकि टाईगर रिजर्व करीब 885 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला है। इसमें बाघों की संख्या करीब 55 से अधिक है। अक्सर जंगल में बाघों के बीच संघर्ष होता रहता है। हरनाटाड़ वन क्षेत्र के कक्ष संख्या एन- 3 में वनकर्मीयों ने एक बाघ का शव देखा और इसकी सूचना उच्चाधिकारियो को दिया। वन संरक्षक सह क्षेत्रीय निदेशक डॉ. नेशामणि के.के अनुसार मृत बाघिन की उम्र करीब चार वर्ष थी और उसके शरीर पर जगह-जगह संघर्ष के स्पष्ट निशान दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें