फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: अंधया निवासी अधेड़ का था घाघी नदी में उतराया मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
मल्लूडीह। चौरा खास थाना क्षेत्र के नोनिया पट्टी स्थित मल्लाह टोला के पास शनिवार दोपहर घाघी नदी में एक अधेड़ का शव उतराया मिला। रविवार को शव की पहचान कसया थाना क्षेत्र के अंधया गांव निवासी अंबिका मुसहर (55) के रूप में हुई। वह शुक्रवार की रात से ही घर से लापता थे। पोस्टमार्टम के बाद रविवार को शव घर पहुंचा तो परिजन में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन

शनिवार की दोपहर करीब एक बजे नदी किनारे ग्रामीणों ने शव उतराया देखा। इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी। मौके पर पहुंची चौरा खास थाने की पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को नदी से बाहर निकलवाया। शव पर कोई कपड़ा नहीं था। काफी प्रयास के बाद उसकी पहचान हो सकी। गांव के पप्पू शाही ने बताया कि अंबिका मुसहर शुक्रवार रात बिना किसी को बताए घर से निकल गए थे। इसके बाद से परिजन उनकी तलाश रिश्तेदारों और परिचितों के कर रहे थे। इसी बीच शनिवार को घाघी नदी में शव मिलने की सूचना मिली। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा तो परिवार में मातम छा गया। परिजन का रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें