फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सिसवा में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव

Sat, 20 Dec 2025 01:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मंसाछापर। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के सिसवा गोईती खास निवासी 20 वर्षीय विवाहिता का शुक्रवार की शाम अपने घर के कुंडी से फंदा लगाकर संदिग्ध परिस्थितियों में लटका शव मिला। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और फाॅरेंसिक टीम ने जांच की।
विज्ञापन

मृतका के मायके वालों का आरोप है कि प्रताड़ना से परेशान होकर उसने यह कदम उठाया। ग्राम पंचायत सिसवा गोईती के सिसवा खास टोला निवासी छेदी गोंड़ के पुत्र मुकेश की शादी खड्डा थाना क्षेत्र के भुजौली पोखरा टोला निवासी राजेंद्र गोंड़ की 20 वर्षीय पुत्री पूजा उर्फ प्रियंका से पिछले वर्ष एक जून को हुई थी।
घटना से दो माह पूर्व पति-पत्नी में विवाद हुआ था, जिसे समझौते के बाद हल किया गया था। एक माह पूर्व मृतका का पति मुकेश परिवार की भरण-पोषण के लिए बाहर गया। शुक्रवार सुबह मृतका के ससुर और सास भी अपने काम के लिए दूसरे गांव चले गए थे। दोपहर करीब 2:30 बजे जब सास घर लौटे तो बहू का शव कुंडी से लटका मिला। एसओ दीपक सिंह ने बताया कि अभी किसी तरह की तहरीर नहीं मिली है। प्रथम दृष्ट्या खुदकुशी का मामला लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें