फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: लोकगायिका के भजन पर झूमे दर्शक

Tue, 26 Nov 2024 05:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
दुदही। भारतीय इतिहास अनुसंधान परिषद व जगदीश सेवा न्यास के तत्वावधान में जगदीश पब्लिक स्कूल के तृतीय स्थापना दिवस मनाया गया। साथ ही अखिल भारतीय इतिहास संकलन योजना के राष्ट्रीय सचिव डॉ. बालमुकुंद पांडेय के जन्मदिन पर नवोदित लोकगायिका जूही पांडेय तथा छात्र-छात्राओं की प्रस्तुतियों से दर्शक झूमने लगे।
विज्ञापन

गौरीश्रीराम स्थित जगदीश पब्लिक स्कूल में रविवार देर रात तक चले सांस्कृतिक कार्यक्रम में लोकगायिका जूही पांडेय के भजन ...मेरे अंगना के भाग आज जाग जाएंगे... राम आएंगे..पर परिसर तालियों से गूंज उठा। लोकगायिका के साथ आदित्य पांडेय के मुक्तक और शायरी की भी सराहना हुई। छात्र छात्राओं में प्राची, हरिप्रिया, अंशिका, पलक, वैभवी, प्रगति, अर्चित, मन्नत, गोविंद, आराध्या, ज्योति सत्यम, आंचल, आकृति, काव्या आदि की प्रस्तुतियों को देख दर्शक झूमने लगे।
इस अवसर पर डॉ. बालमुकुंद पांडेय, मदनमोहन पांडेय, अवधेश पांडेय, आचार्य उमेश पांडेय, प्रधानाचार्य गंगेश्वर पांडेय, विवेक जयसवाल, संतोष कुशवाहा, गोविंद किशोर शाही, डॉ. दुर्गेश तिवारी, नीतीश पांडेय, आकाश, प्रियेश, अंकुर मिश्र, दुर्गेश कुशवाहा, त्रिशंक सिंह, अतुलेश्वर पांडेय, पारस सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें