फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: आरोग्य मेले में जुकाम-बुखार के मरीजों की रही भीड़

Mon, 16 Mar 2026 01:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
लक्ष्मीगंज पीएचसी में मरीजों काे इलाज करते चिकित्साप्रभारी डाॅ. संतोष नायक।संवाद
विज्ञापन
पडरौना। जिले के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में खांसी, जुकाम-बुखार, त्वचा, पेट दर्द, शुगर, टायफाइड व आंख सहित मौसमी बीमारियों के मरीजों की संख्या अधिक रही। इनमें बच्चे और बुजुर्ग शामिल थे। डॉक्टरों ने मौसम में बदलाव को देखते हुए सतर्क रहने की सलाह दी।
विज्ञापन

उजारनाथ संवाद के अनुसार, करमैनी पीएचसी में खांसी, जुकाम-बुखार, स्कीन, पेट दर्द, शुगर, टायफाइड व आंख आदि के कुल 30 मरीजों का इलाज कर निशुल्क दवाएं दी गईं।
चिकित्साधिकारी डाॅ. संजय कुमार ने बताया कि मेले में तीन मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया। मेले में अधिकतर सर्दी-जुकाम व खांसी के मरीज आए थे। मेले में एलटी जमील अहमद, रामजी कुशवाहा,अशोक कुशवाहा आदि स्वास्थ्य कर्मी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

लक्ष्मीगंज संवाद के अनुसार, न्यू पीएचसी लक्ष्मीगंज में 46 मरीजों का उपचार किया गया। डाॅ. संतोष नायक ने बताया कि शुगर के रोगियों की संख्या बढ़ रही है। शुगर के मरीजों को जीवनशैली में सुधार करने का परामर्श दिया गया। उन्हें दिनचर्या में जरूरी सावधानी बरतने की भी जानकारी दी गई, ताकि शुगर के स्तर को नियंत्रित किया जा सके। मेले में डम्मर छपरा निवासी संतोष कुशवाहा, पासी टोला निवासी महेंद्र गुप्ता, दीउलिहा निवासी दिनेश पासवान, बढ़ई टोला के राजनारायण शर्मा के शुगर स्तर की जांच की गई।
इसके अलावा भटलविया निवासी नवीन, गुड़िया, रेशमा, लक्ष्मीगंज निवासी मधु, नंदिनी, मनीषा राय, मनोज आदि को स्कीन पर खुजली होने की समस्या थी। इन्हें दवाएं देकर जरूरी सलाह दी गई।
लैब टेक्नीशियन तृप्ति ने बताया कि मेले में शुगर के 15, त्वचा के 10 के अलावा टायफाइड के पांच, यूरिन, मलेरिया व टीबी के मरीजों की जांच की गई।
मथौली संवाद के अनुसार, मोतीचक ब्लॉक के गांव पैकौली बावन स्थित पीएचसी में रविवार को 52 मरीजों का परीक्षण कर जरूरी दवाएं दी गईं। डाॅ. महातम यादव ने बताया कि मेले में मरीजों का उपचार किया गया।
कुछ मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया। मेले में आए टीकू साहनी, पीयूष, पिंकी, महेश, आरती देवी, कुंती व रीता आदि को बुखार, सर्दी-जुकाम, त्वचा, सिरदर्द की शिकायत रही।
इस मौके पर यशवंत चौहान, अभिषेक विश्कर्मा, धर्मपाल सिंह, रामप्रताप व रमाशंकर प्रसाद आदि स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।

लक्ष्मीगंज पीएचसी में मरीजों काे इलाज करते चिकित्साप्रभारी डाॅ. संतोष नायक।संवाद

लक्ष्मीगंज पीएचसी में मरीजों काे इलाज करते चिकित्साप्रभारी डाॅ. संतोष नायक।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें