फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सर्वांगीण विकास का माध्यम है वार्षिकोत्सव

Sun, 05 Apr 2026 03:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
पीएमश्री विद्यालय बसडिला पाण्डेय में आयोजित कार्यक्रम प्रस्तुत पुरस्कृत विद्यार्थी।स्रोत-सोशल म
विज्ञापन
तुर्कपट्टी। क्षेत्र के बसडीला पांडेय स्थित पीएमश्री विद्यालय परिसर में शनिवार को वार्षिकोत्सव एवं सरस्वती प्रतिमा अनावरण समारोह का आयोजन हुआ। इसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने स्वागत गीत, नृत्य, एकांकी सहित विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि प्रमोद पांडेय ने कहा कि वार्षिकोत्सव विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का माध्यम है। ऐसे कार्यक्रमों में सभी छात्रों को प्रतिभाग करना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों को कठोर परिश्रम अनुशासन के साथ पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम को महेंद्र शर्मा, नरसिंह पांडेय, सेवानिवृत प्रधानाध्यापक इंदिरा सिंह, ग्राम प्रधान माधुरी पांडेय, डॉ. सत्येंद्र पांडेय ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन मुर्तुजा अंसारी व गोपाल कृष्ण चतुर्वेदी ने किया। अंत में प्रभारी प्रधानाध्यापक देवेश त्रिपाठी ने सभी अतिथियों के प्रति आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान डॉ. आरके त्रिपाठी, गिरीश पांडेय, गिरिधर मौर्य, उमेश पांडेय, दीपक गौंड, साहबजादा सिंह, डॉ. दिनेश पांडेय, बिगु यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें