फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पुलिस को चकमा देकर आरोपी हेडमास्टर ने कोर्ट में किया सरेंडर

Fri, 29 Aug 2025 01:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तमकुहीराज। सेवरही थाना क्षेत्र के एक निजी विद्यालय की शिक्षिका से जबरन दुष्कर्म के आरोपी हेडमास्टर राहुल तिवारी ने बृहस्पतिवार को कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया, जबकि दुष्कर्म की शिकार पीड़िता का मेडिकल परीक्षण पुलिस ने कराया। पुलिस साक्ष्य संकलन और विवेचना में जुटी है।
विज्ञापन


सेवरही थाना क्षेत्र की एक युवती इलाके के एक गांव स्थित एक निजी विद्यालय में शिक्षिका है। उसकी दो बहनें इसी थाना क्षेत्र के गांव में संचालित एक अन्य विद्यालय में सत्र 2023-24 में हाईस्कूल की उत्तीर्ण हुई थीं। आरोप है कि उसकी बहनों का मार्कशीट लेने के लिए पीड़िता के पिता कई बार निजी विद्यालय गए, लेकिन हेडमास्टर राहुल तिवारी तालमटोल करते रहा और मार्कशीट नहीं दिया। इसी बीच 15 अगस्त को पीड़िता अपने विद्यालय से झंडारोहण के बाद घर लौट रही थी। इसी दौरान रास्ते में आरोपी हेडमास्टर राहुल तिवारी मिल गया। उसने शिक्षिका को बहनों का मार्कशीट देने का झांसा देकर विद्यालय पर बुलाया। इसके बाद करीब डेढ़ बजे पीड़िता अपनी बहनों का मार्कशीट लेने उद्देश्य से विद्यालय पहुंची। पीड़िता हेडमास्टर के कक्ष में गई तो आरोपी ने दुष्कर्म किया। 17 अगस्त को पीड़िता के पेट में तेज दर्द होने के बाद मामला खुला। मामले मे सेवरही पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गई थी लेकिन आरोपी पुलिस को चकमा देता रहा और बृहस्पतिवार को न्यायालय के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। वहीं पुलिस ने मामले पीड़िता का बयान दर्ज करा चुकी जबकि बृहस्पतिवार को उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया। इंस्पेक्टर सेवरही धीरेन्द्र राय ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। आरोपी ने न्यायालय में समर्पण किया है। पूछताछ के लिए आरोपी को रिमांड पर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें