फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: शिक्षक संघ की कार्यकारिणी का कार्यकाल एक वर्ष बढ़ा

Thu, 23 Jul 2026 01:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। बुद्ध पीजी काॅलेज कुशीनगर शिक्षक संघ की बैठक में सर्वसम्मति से वर्तमान कार्यकारिणी का कार्यकाल एक वर्ष बढ़ाने का निर्णय लिया गया। डाॅ. राघवेंद्र प्रताप मिश्र के इस प्रस्ताव का रवि प्रताप पांडेय, डाॅ. बीरेंद्र कुमार, डाॅ. अमृतांशु कुमार शुक्ल और डाॅ. वीरेंद्र कुमार साहू ने समर्थन किया। प्रस्ताव का सर्वसम्मति से अनुमोदन किया।
विज्ञापन

शिक्षक संघ के अध्यक्ष डाॅ. सौरभ द्विवेदी ने कहा कि शिक्षक संघ शिक्षकों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने महाविद्यालय प्रशासन की कार्यप्रणाली पर चिंता जताते हुए कहा कि यदि किसी शिक्षक के विरुद्ध दुर्भावनापूर्ण कार्रवाई की गई तो शिक्षक संघ कुलपति सहित संबंधित उच्चाधिकारियों के समक्ष विरोध दर्ज कराएगा। संचालन शिक्षक संघ के मंत्री डा राजेश कुमार जायसवाल ने किया। उपाध्यक्ष डाॅ. राम नवल ने शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें