फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएमओ ने दस स्वास्थ्य कर्मियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया

Fri, 05 Jan 2018 11:28 PM IST
kushinagar
विज्ञापन
सीएमओ से वार्ता करते विधायक गंगा सिंह कुशवाहा। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
फाजिलनगर। 
विज्ञापन

शुक्रवार को सीएमओ ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फाजिलनगर का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल के लेबर रूम में कमियां मिलने पर दस स्वास्थ्यकर्मियों को कार्यशैैली में सुधार लाने की हिदायत दी। साथ ही उन्हें कारण बताओ नोटिस भी जारी किया।
सीएमओ डॉ. अखिलेश कुमार ने दोपहर एक बजे निरीक्षण के दौरान दवा वितरण कक्ष, दवा स्टोर रूम, ओपीडी, एक्सरे, पैथालॉजी, उपस्थिति पंजिका रजिस्टर आदि का मुआयना किया। स्टोर रूम में दवा का रखरखाव संतोषजनक न मिलने पर नाराजी जताते हुए फार्मासिस्ट से एक सप्ताह में सुधार करने, दवा स्टॉक व रखरखाव का निर्देश दिया।
विज्ञापन

लेबर रूम में ड्यूटी पर तैनात स्वास्थ्यकर्मियों की लापरवाही मिलने पर दस स्वास्थ्यकर्मियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया। संविदा पर तैनात दो चिकित्सकों के अनुपस्थित रहने पर उनके वेतन आहरण पर रोक लगाया। सूचना पाकर सीएचसी पहुंचे क्षेत्रीय विधायक गंगा सिंह कुशवाहा ने सीएचसी पर स्थानांतरित किए गए ऑर्थो के चिकित्सक को तैनात करने व सीएचसी को बेहतर स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने के लिए सीएमओ से कहा। सामाजिक कार्यकर्ता केदार सिह ने सीएमओ को चार सूत्रीय ज्ञापन सौंपा, जिसमें अस्पताल में हड्डी के डॉक्टर, सर्जन, तथा परिसर मे सुुलभ शौचालय बनवाने आदि की मांग थी, जिसे सीएमओ ने जल्द पूरा कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

इस दौरान डॉ. रोहित कुमार, अधीक्षक डॉ. मुकेश यादव, डॉ. अश्वनी पांडेय, डॉ. संजय यादव, डॉ. उमेश नारायन गुप्ता, डॉ. आरके. कुशवाहा, कार्यालय अधीक्षक महातम सिंह, फार्मासिस्ट केके तिवारी, एसपी तिवारी, विजय पाल सिंह, बदरुल्लाह, अभयनाथ तिवारी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें