फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीस वर्ष बाद फिर होगा सूर्य महोत्सव का आयोजन

Fri, 05 Jan 2018 11:25 PM IST
kushinagar
विज्ञापन
सूय्र मंदिर। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
तुर्कपट्टी। 
विज्ञापन

ऐतिहासिक गुप्त कालीन सूर्य मंदिर तुर्कपट्टी महुअवा के परिसर में तीस वर्ष बाद पुन: सूर्य महोत्सव की तैयारी शुरू हो गई है। इसका आयोजन सेंटर फॉर सोशल सर्विसेज एण्ड रूरल डेवलपमेंट की तरफ से कराया जाएगा। इस महोत्सव का आयोजन 21 मार्च से 25 मार्च तक किया जायेगा। पांच दिवसीय इस आयोजन में किसान मेला, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं खेलकूद प्रतियोगिता भी होगी। 
विज्ञापन

इस महोत्सव के आयोजन समिति के अध्यक्ष विनय राय ने बताया कि इस आयोजन के माध्यम से यह प्रयास होगा कि स्थानीय स्तर की समस्याओं को चिह्नित किया जाए और जन सहयोग के जरिये उसके समाधान का प्रयास किया जाए। इसके अलावा ब्लॉक स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता एवं मैराथन का आयोजन भी कराया जाएगा। भजन संध्या के साथ कवि सम्मेलन और स्थानीय लोकनृत्य एवं प्रदेश के नामी कलाकारों की प्रस्तुति होगी। श्री राय ने बताया कि इस महोत्सव के आयोजन का उद्देश्य सरकारी योजनाओं को किसानों तक पहुँचाने एवं युवा प्रतिभा को बढ़ावा देने के साथ सूर्य मन्दिर को पर्यटन का हब बनाना है। तीन दशक बाद फिर से सूर्य महोत्सव के आयोजन की खबर पर क्षेत्रवासी अष्टभुजा शाही, अमित राय टुन्नू, सुरेंद्र नाथ राय, विरेंद्र शाही, शैलेंद्र कुमार तिवारी, गौरी शंकर तुलस्यान, प्रवीण शाही, पुरुषोत्तम वर्मा, नवीन शाही, ग्रामप्रधान प्रियंका शाही, शैलेंद्र कुमार शाही, राजू तिवारी, राज कुमार गिरी, संतोष गोंड, मुन्ना शाही एवं राम प्रवेश यादव आदि ने खुशी जताते हुए कहा है कि इससे मंदिर की प्रसिद्धि के सथ ही पर्यटन भी बढ़ेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें