पकड़ियार बाजार। क्षेत्र के कुइआं गांव के चवर में रविवार को खेत में गन्ने की पत्तियां जलाते समय आग लग गई। इसके चपेट में आने से तीन गांव के करीब दस एकड़ गन्ने की फसल नष्ट हो गई। गांव के लोगों के मानें तो इस आग लगी से करीब 12 लाख रुपये की गन्ने की फसल बर्बाद हुई है।
पिपरा खुर्द निवासी एक किसान अपने खाली हुए खेत में पड़ी गन्ने की पत्तियां जला रहे थे। पछुआ हवा से बगल के खेत में खड़ी गन्ने की फसल में आग पकड़ ली। सरेह में आग की लपटें देख अगल बगल गांव के लोग वहां पहुंचे और उपलब्ध संसाधनों से आग बुझाने लगे। किसी तरह लोगों ने आग पर काबू पाया लेकिन, लालबहादुर, व्यास, बैजनाथ, रामश्रय, अनिरुद्ध, शिवप्रसाद, कपिल, रामचंद्र, महेश, सुबाष, अजय, तैयब, नगीना, अमरेश, छट्ठू, इंंद्रदेव, ललता, मोहर, उमेश, पिपरा खुर्द, लौकरिया, चकचिंतामणी व कुइआं चार गांवों के 20 किसानों का करीब 10 एकड़ गन्ना जल गया। गांव के किसानों की मानें तो इन खेतों में करीब 3000 क्विंटल गन्ना जला है। इसकी कीमत करीब 12 लाख रुपये बताई जा रही है। सूचना पर पहुंचे कानूनगो अवधेश मिश्रा ने क्षति का आकलन किया।