पडरौना। कोतवाली क्षेत्र के महिला नगरी गांव निवासी टेंपो चालक की हादसे में शुक्रवार की रात बावली चौक के पास हो गई। सड़क पर गिट्टी होने और ट्रक से ठोकर लगने से हादसा हुआ। इससे टेंपो क्षतिग्रस्त हो गया। इसकी खबर मिलते ही घर वालों में चीख-पुकार मच गई। टेंपो लेकर देर शाम को घर जाते समय हादसा हुआ।
महिला नगरी गांव निवासी 40 वर्षीय गोबरी शर्मा टेंपो चलाकर परिवार का भरण पोषण करते थे। रोज की तरह शुक्रवार की रात करीब नौ बजे टेंपो लेकर घर जा रहे थे, अभी वह बावली चौक के रेलवे ढाला के पास पहुंचे थे कि सामने से आ रही ट्रक से बचाव के लिए टेंपो किनारे किए, सामने रखी गिट्टी पर चढ़ गई और ट्रक से ठोकर लग गया। गंभीर रूप से घायल टेंपो चालकों को मेडिकल कॉलेज पुलिस ने भेजा, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
चालक के दो बच्चे हैं, घर का अकेला कमाऊ सदस्य था। स्थानीय लोगों का कहना है कि ठेकेदार सड़क के किनारे गिट्टी गिराकर छोड़ दिया है।