फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरिट भर्ती पूर्ण कराने के लिए डीएम से मिले युवक-युवतियां

Sat, 08 Apr 2017 11:31 PM IST
कुशीनगर (ब्यूरो)
विज्ञापन
मेरिट भर्ती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पडरौना। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की तरफ से पुरुष व महिला आरक्षियों और पीएसी मेरिट भर्ती को जल्द पूरा कराने के लिए कई युवक-युवतियां शनिवार को डीएम से उनके कैंप कार्यालय में मिलीं। इन लोगों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपते हुए भर्ती प्रक्रिया जल्द पूर्ण कराने की मांग की।      
विज्ञापन


राहुल कुमार, तृप्ति चौबे, अमृता गुप्ता, अजय, रामप्रवेश, अविनाश, अक्षय, अर्जुन, विनय, दशरथ सिंह, चंद्रदीप कुशवाहा, लोकेश त्रिपाठी, अरविंद, नंदलाल सहित कई युवक-युवतियां डीएम के कैंप कार्यालय पहुंचे। इनका कहना था कि भाजपा ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में डेढ़ लाख पुलिसकर्मियों की भर्ती केवल मेरिट के आधार पर करने को कहा था। चुनावी रैलियों में भी इसका जिक्र किया गया। इन लोगों ने मांग की कि 2015-16 की मेरिट भर्ती को पूर्ण कराया जाए।      
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें