फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: प्रेम संबंध में किशोरी के पिता ने की थी युवक की हत्या

Sun, 15 Jun 2025 12:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तमकुहीराज। स्थानीय थाना क्षेत्र के पथरवा गांव में प्रेम-प्रसंग में किशोरी के पिता ने ही चाकू और डंडे से मारकर युवक की हत्या की थी। शनिवार को मामले का तमकुहीराज पुलिस ने पर्दाफाश किया। आरोपी उमेश बारी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से जेल भेज दिया गया। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के पथरवा गांव निवासी फैयाज उर्फ तितली (21) पुत्र सत्तार अली का गांव के ही उमेश बारी के परिवार से करीबी संबंध थे। उमेश व फैयाज उर्फ तितली के बीच प्रगाढ़ मित्रता थी। फैयाज उमेश के परिवार की जरूरत के मुताबिक आर्थिक मदद भी करता था। फैयाज का उमेश के घर आना-जाना था।
विज्ञापन

इसी दौरान उमेश की नाबालिग बेटी से फैयाज उर्फ तितली का प्रेम संबंध हो गया। इसकी जानकारी कुछ दिन पहले उमेश को हुई तो चेतावनी के बाद मामला खत्म हो गया, लेकिन फैयाज का उमेश के घर आना-जाना होता रहा। प्रेम प्रसंग की जानकारी होने पर किशोरी के पिता ने युवक की हत्या की साजिश रची।
बृहस्पतिवार की रात करीब 10 बजे नशे की हालत में आरोपी उमेश ने फैयाज उर्फ तितली को बुलाकर अपने घर ले गया। आरोप-प्रत्यारोप के बीच उमेश ने डंडे से फैयाज के सिर पर हमला कर दिया। इसके बाद फैयाज जान बचाकर भागने लगा तो आरोपी ने उसका पीछा किया। गांव स्थित मस्जिद के समीप सड़क किनारे फैयाज गिर गया। इसके बाद उमेश ने चाकू से फैयाज की गर्दन व पेट में वार कर दिया। उसे मरा समझकर घर जाकर सो गया।
विज्ञापन

देर रात करीब 12 बजे फैयाज को गंभीर रूप से घायल देख लोगों ने परिजनों को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे परिजन युवक को एंबुलेंस से सेवरही स्थित सीएचसी लेकर पहुंचे। वहां प्राथमिक इलाज के बाद युवक को रविंद्रनगर स्थित मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। वहां इलाज के दौरान शुक्रवार तड़के करीब तीन बजे युवक ने दम तोड़ दिया।
पुलिस ने शनिवार को हत्यारोपी उमेश बारी को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर इंस्पेक्टर तमकुहीराज सुशील शुक्ला व एसएसआई दिनेश साहनी के नेतृत्व में पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त चाकू, डंडा बरामद कर लिया।
विज्ञापन

सीओ तमकुहीराज राकेश प्रताप सिंह ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें