फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: मदरसा से किशोर लापता, तलाश में जुटी पुलिस

Tue, 14 Oct 2025 01:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोड़रिया। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के एक मदरसे से 11 वर्षीय किशोर के लापता होने का मामला सामने आया है। किशोर के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गाजियाबाद के अकबरपुर वेहरामपुर, 52 बुहा बिहार निवासी मोहम्मद फिरोज ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका पुत्र मोहम्मद हुसैन लगभग 20 दिन पहले विशुनपुरा थाना क्षेत्र के मदरसा तेयागिया अशफीया नुस्ल उलम, शाहपुर उचकी पट्टी में पढ़ने के लिए आया था। नौ अक्टूबर साम चार बजे से वह से गायब है। परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की लेकिन कोई पता नहीं चला।
विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद गुप्ता ने बताया कि पिता की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस टीम किशोर की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें