रामकोला। क्षेत्र के कप्तानगंज मार्ग पर डम्मर छपरा पुल के पास शुक्रवार की रात सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल किशन पासवान (16) की इलाज के दौरान मंगलवार रात मौत हो गई। किशन कक्षा दस का छात्र था और अंश नौवीं में पढ़ता है।
महुअवा दहाउर निवासी किशन पासवान और अंश चौधरी शुक्रवार की रात करीब 10 बजे बाइक से रामकोला से घर आ रहे थे। परोरहा पुल के समीप कप्तानगंज की ओर से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने दोनों को सीएचसी पहुंचाया।
वहां से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया था। मंगलवार की देर रात किशन पासवान ने दम तोड़ दिया। अंश चौधरी के पैर में फ्रैक्चर है। किशन पासवान की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों के विलाप से लोगों की आंखें नम हो गई। बड़ी संख्या में लोग पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाने पहुंचे। मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम के बाद किशन पासवान का शव घर लाया गया तो पहुंचा तो कोहराम मच गया।