कुशीनगर। पडरौना कोतवाली पुलिस ने किशोरी, युवतियों व महिलाओं को लालच देकर और प्रेमजाल में फंसाकर धर्मांतरण कराने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इनके कब्जे से धर्मांतरण के बाद छिपाई गई एक युवती को भी बरामद किया है। पुलिस ने दो महिलाओं समेत आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। इस गिरोह में शामिल बाकी आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस दबिश दे रही है। गिरफ्तार आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। पुलिस का दावा है कि जब धर्मांतरण कराया गया तो युवती नाबालिग थी।
एसपी संतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र का एक शख्स पडरौना कोतवाली क्षेत्र में एक दूसरे समुदाय के परिवार के मकान में किराए पर परिवार के साथ रहता था। वहीं ठेले पर फास्ट फूड की दुकान लगाता था। इससे वह अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। वर्ष 2023 जनवरी में इसकी बेटी की उम्र 16 साल थी। उस दौरान जंगल जगदीशपुर टोला विशुनपट्टी निवासी इस्खार अंसारी उसे प्रेमजाल में फंसा लिया और शादी का झांसा देकर धर्मांतरण करा दिया। किशोरी का 10 से अधिक अश्लील वीडियो भी उसने बना लिया था। वीडियो को अपने साथी तौफिक अंसारी के मोबाइल पर भेजा था। तौफिक ने किशोरी के पिता को वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए बताया कि किशोरी का आधार कार्ड में नाम भी बदलवा दिया गया है।
इस दौरान आशिक अंसारी, इम्तियाज, मोहम्मद साहब अंसारी, जिआउल कमर अंसारी भी पहुंचे और किशोरी के पिता को विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने लगे। इसके बाद परिवार के साथ दुकानदार अपने गांव तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र स्थित घर चला गया।
इसके बावजूद धर्मांतरण कराने वाले गिरोह के सदस्यों ने पीछा नहीं छोड़ा और गांव पर भी पहुंच गए। पीड़ित इसके बाद पंजाब के अमृतसर परिवार लेकर चला गया। यहां से गिरोह के सदस्यों ने युवती को भगा लिया और धर्मांतरण कराने के बाद छिपा दिया था। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उनका एक संगठित गिरोह है जो युवतियों को अपना टारगेट करता है। इस प्रकरण में भी ये युवती को कई वर्षों से टारगेट में लिए थे और बहला फुसलाकर एवं प्रलोभन देकर अपने प्रेमजाल में फंसाकर धर्म परिवर्तित करा दिया। तौफिक अंसारी, गिरोह का सरगना, पीड़िता के अश्लील वीडियो और धर्म परिवर्तन की रिकॉर्डिंग का उपयोग परिजनों को ब्लैकमेल करने के लिए करता था। कैसर जहां और फातिमा ने पीड़िता को इस्लामिक सामग्री दिखाकर ब्रेनवॉश करने में सहयोग किया। घटना में शामिल गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है।